फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सरावनी में दिन दहाड़े बाइक और नगदी लूटी

सरावनी में दिन दहाड़े बाइक और नगदी लूटी

Sun, 18 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सरावनी में दिन दहाड़े बाइक और नगदी लूटी
सरावनी में दिन दहाड़े बाइक और नकदी लूटी
विज्ञापन


हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बागड़पुर वाले रास्ते के पास गांव सरावनी में शनिवार को दिनदहाड़े हथियारों के बल पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक युवक से बाइक, मोबाइल व नकदी लूट ली। इस सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस घटना को किठौर थाना क्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ रही है।
जानकारी के अनुसार गांव सरावनी निवासी आदिल शनिवार को थाना खरखौदा के गांव अटौला में एक शादी समारोह में बाइक पर गया था। दोपहर करीब दो बजे वह अपने गांव वापस लौट रहा था। जब वह गांव मुदाफरा-सरावनी के बीच बागड़पुर की ओर जाने वाले रास्ते पर पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। बदमाशों ने आदिल के साथ मारपीट करते हुए तमंचे के बल पर तीन हजार रुपये, मोबाइल फोन और बाइक लूट कर किठौर की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने पर युवक ने शोर मचाया। मौके पर एकत्र लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला किठौर थाना क्षेत्र का बताकर पल्ला झाड़ने का प्रयास किया। हालांकि युवक द्वारा तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि मामला किठौर थाना क्षेत्र का है। हालांकि युवक से पूछताछ की जा रही है। यह बात अलग है कि ग्रामीण घटना को बाबूगढ़ थाना क्षेत्र की ही बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed