फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मीटर की एमआरआई के बहाने स्कूल संचालक से हड़पे हजारों

मीटर की एमआरआई के बहाने स्कूल संचालक से हड़पे हजारों

Wed, 29 Nov 2017 05:26 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
मीटर की एमआरआई के बहाने स्कूल संचालक से हड़पे हजारों
मीटर की एमआरआई के बहाने स्कूल संचालक से हड़पे हजारों
विज्ञापन

-एमआरआई कर्मियों की ऑडियो रिकॉर्डिंग हुई वायरल
-एसई ने जांच कमेटी गठित की, एफआईआर की कही बात
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। बिजली निगम के मीटर कर्मचारियों की ओर से एक स्कूल संचालक को डरा धमका कर हजारों रुपये की वसूली करने का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान मीटर रीडर की ओर से किसी अधिकारी से फोन पर की गई बातचीत की ऑडियो भी वायरल हो गई है। शिकायत पर एसई ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच टीम गठित कर दी। दोषी पाए जाने पर एफआईआर करने की बात कही है।
अधीक्षण अभियंता से शिकायत के दौरान मिनीलैंड स्कूल के संचालक सुभाष खुराना ने बताया कि उनके जूनियर व नर्सरी विंग के दो स्कूल हैं। दोनों में ही अलग-अलग कनेक्शन हैं। 20 सितंबर को बिजली निगम के कर्मचारी मीटर की एमआरआई करने के बहाने स्कूल प्रांगण में घुस आए। आरोप है कि एमआरआई के दौरान बताया गया कि उनके कनेक्शन पर स्वीकृत लोड से करीब तीन गुना चलाया जा रहा है। इस पर उन्हें काफी डरा धमकाया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मीटर रीडर ने उन्हें इस समस्या से निजात दिलाने के एवज में हजारों रुपये ऐंठ लिए। इस दौरान मीटर रीडर ने किसी अधिकारी से फोन पर बातचीत करनी चाही, लेकिन उसका बैलेंस खत्म हो गया। तब उक्त कर्मी ने उनके फोन से बातचीत की जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑडियो में वह अधिकारी मीटर रीडर से ले देकर मामला निपटाने की बात कह रहा था। बहरहाल हजारों रुपये देने के बाद भी स्कूल संचालक को करीब 1.28 लाख रुपये का बिल थमा दिया गया है। इस मामले में अब स्कूल संचालन ने अधीक्षण अभियंता से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि ऑडियो उनके पास आ गई है। मामले की जांच को टीम का गठन कर दिया गया है। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सीधे एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed