{"_id":"5a1ea0534f1c1bee688be89c","slug":"161511956563-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंड़े
Updated Wed, 29 Nov 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुपयों के लेनदेन में दो पक्षों में चले लाठी डंडे
-दुकान में तोड़फोड़ के साथ लोगों ने एक-दूसरे पर किया पथराव
-मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोतीनगर कालोनी में रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मामला इतना बढ़ गया कि लोगों ने तोड़फोड़ करते हुए एक दूसरे पर पथराव कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया।
जानकारी के अनुसार मोतीनगर कालोनी निवासी अनीस पुत्र हकीकत ने कालोनी में ही रहने वाले बबलू पुत्र यासीन को कुछ रुपये उधार दिए थे। मंगलवार दोपहर दोनों में रुपयों की लेनदेन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। उसके बाद दोनों में गाली गलौच के बाद मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन
मारपीट होता देख दोनों पक्ष के लोग लाठी डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान लोगों ने गली में मौजूद एक दुकान के बाहर रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी एक दूसरे पर फोड़ दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि दोनों पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।