फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सराफा व्यापारी से मारपीट कर बदमाशों लाखों के आभूषण लूटे

सराफा व्यापारी से मारपीट कर बदमाशों लाखों के आभूषण लूटे

Thu, 05 Oct 2017 11:35 PM IST
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारी से मारपीट कर बदमाशों लाखों के आभूषण लूटे

विज्ञापन
सराफा से लाखों के आभूषण लूटे
-सिर में लोहे की रोड लगने से व्यापारी घायल, पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत गांव भड़ंगपुर निवासी एक सराफा के साथ बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट करते हुए लाखों रुपये के आभूषणों से भरा बैग लूट लिया। जिसके बाद बदमाश उसकी बाइक भी लूटकर ले गए। स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुटी है।

जानकारी के अनुसार गांव भड़ंगपुर निवासी विक्रम सिंह के मकान में रविकांत सैनी किराए के मकान में रहते हैं। रविकांत की बीबीनगर के ढकौली में सराफा की दुकान है। बृहस्पतिवार की शाम वह लगभग आठ बजे बाइक पर सवार होकर गांव वापस लौट रहे थे। गांव के मोड़ पर पीछे से आकर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने रविकांत से मारपीट करते हुए उससे लूटपाट करनी शुरू कर दी। बदमाशों ने उसके सिर पर लोहे की रोड मार दी। जिससे वह गिर गया। बदमाश उससे बैग व बाइक लूट ले गए। पीड़ित ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंचे। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने बताया कि बैग में उसके करीब 150 ग्राम सोना और चार किलो चांदी बताई जा रही है। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर एसओ अश्वनी खारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मौके पर मौजूद थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अश्वनी खारी ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed