{"_id":"595a8e654f1c1b0e448b4775","slug":"161499106917-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर खूनी संघर्ष","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मामूली कहासुनी को लेकर खूनी संघर्ष
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो पक्षों में मामूली कहासुनी पर खूनी संघर्ष
क्षेत्र के मोहल्ला तगासराय में मामूली कहासुनी पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला तगासराय निवासी महिला जगवती चारा लेने जा रही थी। तभी उसका रास्ते में पड़ोस के ही हरिओम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
आरोप है कि इसी बीच हरिओम ने जगवती पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गई। शोर सुनकर दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए। मारपीट के दौरान जगवती का पति दयाप्रसाद व बेटा अमरदीप भी वहां आ गए।
मारपीट के दौरान हरिओम सहित चार लोग घायल हो गए। हंगामा होने पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। साथ ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सीओ शैलेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। शांतिभंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।