{"_id":"5946cd3e4f1c1bbf5b8b456e","slug":"161497812286-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले की शादी में आए बहनोई को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साले की शादी में आए बहनोई को बंधक बनाकर पीटा
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
शादी में आए बहनोई को बंधक बनाकर पीटा
गांव सलारपुर में साले की शादी में आए बहनोई को शनिवार रात रिश्ते के दो सालो ने कमरे में बंद कर धुनाई कर दी। पीड़ित ने आरोपियों को नामजद कर तहरीर दी है। जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र के गांव धनियावली निवासी राजू ने रविवार को बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी है।
उसने बताया कि रविवार को गांव सलारपुर निवासी उसके साले की बारात जानी है। शनिवार को हुए सगाई समारोह समेत अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए वह शनिवार सुबह सलारपुर पहुंच गया। राजू का आरोप है कि देर शाम उसके रिश्ते में लगने वाले दो सालो के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया।
इससे गुस्साए आरोपियों ने रात में उसे एक कमरे में बंद कर दिया और मारपीट की। इसके बाद उसे कमरे में ही बंद कर आरोपी मौके से भाग निकले। रविवार सुबह शोर मचाने पर परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला।
विज्ञापन
पीड़ित ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ महावीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच करते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है।