{"_id":"5cf8070ebdec22075a3bee98","slug":"15597586011-garh-news94","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में मारपीट
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। गांव वैट में मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में दोनों पक्ष की ओर से दो महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। एक पक्ष ने थाने में तहरीर देकर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट में बुधवार की सुबह हैंडपंप पर नहाने को लेकर दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी होने के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष से तसलीम, दानिश, मुनाजरी और दूसरे पक्ष से ताज मोहम्मद, आदिल, हुसैन, मैना घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिंभावली पीएचसी में भर्ती कराया। वहीं एक पक्ष की ओर से आदिल ने थाने में तहरीर देकर दानिश, तसलीम, जावेद, परवेज के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यदि दूसरा पक्ष तहरीर देता है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।