फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मोबाइल चोरी के शक में युवक के साथ दरिंदगी

मोबाइल चोरी के शक में युवक के साथ दरिंदगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल चोरी के शक में युवक के साथ दरिंदगी
मोबाइल चोरी के शक में युवक के साथ दरिंदगी
विज्ञापन


हापुड़। मोबाइल चोरी के शक में कुछ लोगों ने एक युवक को मस्जिद के कमरे में बंद कर लात घूसों से पीटा, बेरहमी की सारी हदें पार कर दी। उसके सिर के बाल तक उखाड़ दिए। युवक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। मामला एक सप्ताह पुराना है, लेकिन अब घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भंडा पट्टी निवासी जिशान पुत्र अखलाख ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 25 मई को उसका भाई समीर करीमपुरा स्थित कब्रिस्तान वाली मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने बुलंदशहर से आए जमातियों के साथ उसे दबोच लिया। आरोप है कि समीर पर मोबाइल चोरी का शक जाहिर करते हुए ये लोग उसे मस्जिद में बने एक कमरे में ले गए। इन लोगों ने उसे बंधक बनाते हुए लात घूसों से जमकर पीटा। करीब डेढ़ घंटे तक युवक की पिटाई करते रहे। इस दौरान उसके सिर के बाल तक उखाड़ लिए गए। बाद में उसे पेड़ से बांधकर भी यातनाएं दी गयी। गंभीर हालत में परिजन उसे मस्जिद से लेकर आए और अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन

पीड़ित के भाई ने बताया कि समाज के लोगों ने उस पर किसी प्रकार की कार्रवाई न करने का दबाव बनाया। जिसके कारण वह पुलिस से शिकायत नहीं कर सका। लेकिन आरोपियों ने उसके भाई की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल कर दिया। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मामला 25 मई का है। रविवार को पीड़ित के भाई ने तहरीर दी थी। एनसीआर दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed