फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मारपीट करने वाले चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

मारपीट करने वाले चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
मारपीट करने वाले चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
मारपीट करने वाले चार आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति के साथ पड़ोस निवासी कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपित फरार हो गए। एसपी के आदेश पर कोतवाली में चार महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मोहल्ला श्रीनगर निवासी संजय मित्तल ने बताया कि आठ माई की रात वह अपने घर पर मौजूद थे। इस दौरान पड़ोस निवासी शिवकुमार अपने परिवार के लोगों के जबरन उसके घर में घुस आया। विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी डंड़ों से मारपीट करते हुए घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपित मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

मामले की शिकायत करने पीड़ित कोतवाली पहुंचा। आरोप है कि वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए पीड़ित को टरका दिया। एसपी यशवीर सिंह के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपित शिवकुमार, प्रदीप, बबीता, सविता, गुंजन व रितिका के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



लाठी डंडो से पीटकर किया लहूलुहान
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को कुछ लोगों ने लाठी डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। मामले की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। परिजन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव आरिफपुर निवासी अरबाज ने बताया कि 28 मई को उसके भाई शाहबाज की गांव निवासी एक युवक से कहासुनी हो गई थी। इस बात से क्षुब्ध आरोपी पक्ष के जावेद, जाहिद, नासिर व आलिम ने मिलकर लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपित मौके से फरार हो गए।

मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। परिजन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना बाबूगढ़ प्रभारी राजेश भारती ने बताया कि तहरीर के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed