फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जानलेवा हमले के आरोपी फैसले का दबाव बना रहे

जानलेवा हमले के आरोपी फैसले का दबाव बना रहे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा हमले के आरोपी फैसले का दबाव बना रहे
जानलेवा हमले के आरोपी फैसले का बना रहे दबाव
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। जानलेवा हमले के आरोपी फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनवाकर पीड़ित पक्ष पर फैसले का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने सीएमओ को पत्र भेजकर जांच की मांग की है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी यशपाल तोमर ने सीएमओ हापुड़ को शिकायती पत्र भेजा है। जिसका कहना है कि होलिका दहन के दिन होली में आग लगाने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडो और धारदार हथियारों से हमला कर अनिल, यतेंद्र, विपिन और विनय को घायल कर दिया था। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जा चुकी है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी पक्ष के लोगों की तरफ से एक युवक मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। गिरने के कारण युवक के सिर में खून का थक्का बन गया था। जिसका आपरेशन मेरठ के निजी अस्पताल में कराया गया। अब आरोपी पक्ष फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनवाकर उनके खिलाफ झूठा केस करना चाहते हैं और फैसले का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने सीएमओ से मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। सीएमओ डॉ. राजबीर सिंह का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed