फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   खेत पर जा रहे युवक को गोली लगी, नाजुक हालत में मेरठ रेफर

खेत पर जा रहे युवक को गोली लगी, नाजुक हालत में मेरठ रेफर

Mon, 14 May 2018 12:05 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खेत पर जा रहे युवक को गोली लगी, नाजुक हालत में मेरठ रेफर
खेत पर जा रहे युवक को गोली लगी, रेफर
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। खेत पर जाने के दौरान रास्ते में गोली लगने से घायल हुए युवक को नाजुक हालत में मेरठ को रेफर किया गया। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों को नामजद कर रिपोर्ट लिखवाई, जिन्हें हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव रझैड़ा का युवक नरेंद्र रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में हरोड़ा और रझैड़ा के बीच पहुंचते ही दो लोगों ने उसके पेट में गोली मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों समेत पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को आनन-फानन में सिंभावली के अस्पताल ले आई, जहां परीक्षण के दौरान हालत नाजुक होती देख चिकित्सकों ने फर्स्ट एड देकर उसे मेरठ रेफर कर दिया। पीड़ित का कहना है कि खेत पर जाने के दौरान रास्ते में बाइक लेकर खड़े गांव के ही ओमकार और रामकरन ने उसे जान से मारने की नियत से गोली मारी और भाग गए। इसके आधार पर घायल के परिजनों ने दोनों आरोपियों को नामजद करते हुए हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

- युवक पर जानलेवा हमले की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप
गांव रझैड़ा के युवक नरेंद्र पर जानलेवा हमला होने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी संकल्प शर्मा कुछ ही देर में थाने पर पहुंच गए, जबकि एएसपी राम मोहन सिंह और डीएसपी संतोष कुमार घटनास्थल को रवाना हो गए। उन्होंने मौका ए वारदात का निरीक्षण कर आसपास के खेतों में कामकाज करने वालों समेत रास्ते से होकर आने-जाने वालों से भी काफी देर तक पूछताछ की। एसपी के आते ही आनन-फानन में पुलिस गांव रझैड़ा पहुंच गई, जहां नामजद आरोपी ओमकार और रामकरन अपने घरों में रोजमर्रा की तरह कामकाज करते हुए मिल गए। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने आ गई। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोरेंसिक जांच समेत कई किसानों के बयान भी हुए दर्ज
खेत पर जाने के दौरान पेट में गोली लगने से घायल हुए गांव रझैड़ा के नरेंद्र और उसके परिजनों द्वारा बताया जा रहा घटनाक्रम पूरी तरह पुलिस के गले नहीं उतर पा रहा है। इसके चलते आला अफसरों ने हापुड़ से फोरेंसिक टीम बुलाकर गोली लगने से घायल हुए नरेंद्र समेत हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों के हाथ धुलवाने की कार्रवाई करते हुए आसपास के जंगल में कामकाज कर रहे किसानों समेत रास्ते से होकर आने जाने वाले कई राहगीरों के बयान भी दर्ज किए हैं।

डीएसपी संतोष मिश्रा ने बताया कि फौरी तौर पर कराई गई जांच में घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। हालांकि तहरीर के आधार पर हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों नामजद आरोपियों से सभी पहलुओं को मद्देनजर रखकर पूछताछ की जा रही है। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि सभी संभावित पहलुओं को मद्देनजर रखकर घटना की जांच पड़ताल कराई जा रही है, जिससे जुड़ी सच्चाई का बहुत जल्द खुलासा कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed