{"_id":"5a5b9c4d4f1c1b8d268b4662","slug":"151515953229-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को लूटकर भाग रहे बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को लूटकर भाग रहे बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
बाइक सवार को लूटकर भाग रहे बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़
-एक बदमाश गोली लगने से हुआ घायल, सिपाही हुआ चोटिल, दो बदमाश दबोचे
-हाफिजपुर के गांव अकड़ौली के जंगल में हुआ आमना-सामना
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। हाफिजपुर थाना क्षेत्र में गांव भटियाना निवासी बाइक सवार को लूट कर भाग रहे बदमाशों और पुलिस में देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया। इस दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। एक सिपाही को भी चोट आई है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे भटियाना गांव निवासी देवीशरण बाइक पर हापुड़ से अपने गांव लौट रहे थे। गांव के रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया। बदमाश उनके पर्स में 24 सौ रुपये लूटकर भाग निकले। पीड़ित की सूचना पर हाफिजपुर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। कांबिंग के दौरान अकरौली के जंगल में बदमाशों का पुलिस से आमना-सामना हो गया। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से गिर गया। उसके बाद पुलिस ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान पैर फिसलकर गिरने से सिपाही सुनील कुमार चोटिल हो गया। पुलिस पूछताछ में घायल बदमाश ने अपना नाम भैंसा खुर्र थाना बीबीनगर निवासी सोनू उर्फ विशाल और दूसरे बदमाश ने अपना नाम पिंटू बताया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ रवि रतन ने बताया कि दोनों बदमाश अपराधी हैं। सोनू के खिलाफ लूट और गैंगेस्टर के दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने बदमाशों से लूटा गया पर्स के साथ दो तमंचे भी बरामद किए हैं।