फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दो बाइक भिडने के बाद मारपीट

दो बाइक भिडने के बाद मारपीट

Fri, 15 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
दो बाइक भिडने के बाद मारपीट
दो बाइक भिड़ने के बाद मारपीट
विज्ञापन

- सिपाही ने लगाया युवक पर पिस्टल तानने का आरोप, बाद में हुआ समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेरठ रोड पर बाइक में टक्कर लगने को लेकर एक सिपाही व दो पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद मामला कोतवाली पहुंच गया। सिपाही ने युवक पर पिस्टल तानने का आरोप लगाया। काफी गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
लखनऊ में तैनात मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी कांस्टेबल गुलशन अपने भाई गौरव के साथ बाइक से यूपीपी एसआई पद के लिए होने वाली परीक्षा देने के लिए मेरठ जा रहा था। जैसे ही वह मेरठ रोड पुलिस लाइन के पास पहुंचा, तभी रोड पार कर रहे सर्वोदय कालोनी निवासी बाइक सवार एक युवक की बाइक उससे टकरा गई। युवक के साथ के कुछ युवक मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद मारपीट हो गई। मामला बढ़ता देख आसपास के लोगों ने दोनों पक्षों को शांत कर वापस भेज दिया।
विज्ञापन

इसके बाद गुलशन ने अपने भाई के साथ कोतवाली में शिकायत की और पिस्टल तानने का आरोप लगाया। हालांकि काफी गहमागहमी के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद उन्हें वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed