फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सड़क हादसे में हापुड़ के युवा कारोबारी की मौत

सड़क हादसे में हापुड़ के युवा कारोबारी की मौत

Wed, 31 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में हापुड़ के युवा कारोबारी की मौत
सड़क हादसे में युवा कारोबारी की मौत
विज्ञापन


हापुड़। मेरठ रोड पर खरखौदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कैली में माढी के सामने सोमवार की रात्रि करीब 9.30 बजे सड़क हादसे में हापुड़ के युवा कारोबारी की मौत हो गई। जबकि उसका एकाउंटेंट घायल हो गया। इस सूचना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला आर्यनगर निवासी उत्तम चंद गोयल ठेकेदार का छोटा पुत्र 36 वर्षीय आशु गोयल मेरठ में एक शीतल पेय कंपनी की डीलरशिप लेकर कारोबार कर रहा था। वह रोज हापुड़ से मेरठ इस कारोबार के सिलसिले में अपनी कार से जाता और वापस आता था।
विज्ञापन

बताया गया है कि वह रोज की तरह अपने एकाउंटेंट प्रदीप के साथ सोमवार की रात्रि मेरठ से हापुड़ के लिए कार से आ रहा था। रात्रि करीब 9.30 बजे ओवर टेक कर सामने आये ट्रक से उसकी कार टकरा गई। कार को वह स्वयं ही चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हादसे में कार का स्टेयरिंग आशु की छाती में घुसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसके एकाउंटेंट को भी काफी चोट आयी। धीरखेड़ा चौकी पुलिस ने दोनों को आनन फानन में उपचार के लिए मेरठ भिजवाया जहां आशु गोयल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इस सूचना के मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वह तीन बेटियों और एक पुत्र का पिता था। उसकी पत्नी तो तभी से बेसुध है। तीनों बेटियां बड़ी हैं जबकि बेटा अभी सिर्फ पांच साल का है। बच्चों का भी बिलख बिलख कर बुरा हाल था। उन्हें 70 वर्षीय दादा उत्तम चंद गोयल संभालने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि वह इस घटना से स्वयं भी बेहाल थे। उसकी शव यात्रा में शहर के हजारों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed