फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   धर्मशाला का गेट उखड़वाने के मामले ने तूल पकड़ा

धर्मशाला का गेट उखड़वाने के मामले ने तूल पकड़ा

Wed, 31 Oct 2018 12:54 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला का गेट उखड़वाने के मामले ने तूल पकड़ा
धर्मशाला का गेट उखड़वाने के मामले ने पकड़ा तूल
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। अदालत में मुकदमा विचाराधीन होने के बाद भी विवादित धर्मशाला का गेट उखड़वाए जाने से गुस्साए व्यापारियों ने हंगामा किया। पुलिस जांच में जुटी है।

गढ़-चौपला पर अंबेडकर पार्क के सामने दशकों पुरानी धर्मशाला बनी हुई है, जिसे प्याऊ के नाम से भी ख्याति हासिल है। वर्तमान में बेशकीमती जमीन और बीस दुकानों से जुड़ी धर्मशाला के स्वामित्व को लेकर दुकानदारों समेत खुद को मालिक बताने वाले के बीच अदालत में मुकदमेबाजी चल रही है, लेकिन अदालत का कोई फैसला आए बिना ही खुद को मालिक बताने वाले ने मंगलवार की सुबह धर्मशाला के मेन दरवाजे पर लगा लोहे का गेट उखड़वाकर गायब कर दिया, जिसकी भनक लगते ही धर्मशाला की दुकानों में कामकाज करने वाले व्यापारियों में रोष फैल गया। व्यापारियों ने आनन-फानन में सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुला लिया। इंस्पेक्टर एनके सिंह ने बताया कि मोदीनगर निवासी ओम गुप्ता ने धर्मशाला का गेट उखड़वाकर ले जाने वालों के खिलाफ तहरीर दी है, जिसकी जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed