फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 11 Feb 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। मंगेतर के साथ खड़ी युवती के साथ छेड़छाड़ और सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 19 वर्षीय युवती 18 दिसंबर को किसी काम से सिंभावली गई थी। वहां युवती मंगेतर के साथ बात करने लगे। इस बीच सिंभावली की सैफी कॉलोनी निवासी हेमंत, सोहेल, नदीम, अनीस, और हसीन भी वहां पहुंच गए। उन्होंने दोनों के साथ अभद्रता करते हुए युवती से छेड़छाड़ करते हुए जाति सूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। किसी तरह दोनों वहां से बचकर निकले और घटना के बारे में परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने परिवार की इज्जत की खातिर कोई कार्रवाई नहीं की। उसके बाद आरोपियों ने युवती को परेशान करने के मकसद से उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी। इसकी जानकारी मिलने के बाद युवती ने आरोपियों के खिलाफ सिंभावली थाने मेें तहरीर दी। एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांचों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed