फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कोहरे में वाहन भिड़े, महिला-बच्चों समेत 9 घायल, दो मेरठ रेफर

कोहरे में वाहन भिड़े, महिला-बच्चों समेत 9 घायल, दो मेरठ रेफर

Sun, 14 Jan 2018 11:41 PM IST
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
कोहरे में वाहन भिड़े, महिला-बच्चों समेत 9 घायल, दो मेरठ रेफर
कोहरे में वाहन भिड़े, महिला-बच्चों समेत 9 घायल, दो मेरठ रेफर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। घने कोहरे में विभिन्न स्थानों पर वाहनों के बीच हुई भिड़ंत में महिला और बच्चों समेत 9 लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत बिगड़ने पर मेरठ रेफर कर दिया गया।

घना कोहर होने से जहां आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं रेल और सड़क यातायात भी पटरी पर नहीं लौट पा रहे हैं। कोहरे के कारण शनिवार रात को बदरखा मोड़ के पास बरेली से दिल्ली जा रही इंडिका कार को गन्ने से भरे ट्राले ने टक्कर मार दी। कार में सवार निशा, उसकी बेटी पूजा और बेटा राकेश निवासी इज्जतनगर बरेली घायल हो गए, लेकिन चालक विजय सिंह को कोई चोट नहीं आई। दूसरी घटना रात करीब दस बजे अल्लाबख्शपुर के पास हुई, जहां बाइक की टक्कर लगने से गजरौला के मुख्य बाजार में हलवाई की दुकान पर काम करने वाला जयपाल घायल हो गया जो गाजियाबाद में रिश्तेदार के घर से वापिस लौट रहा था। शनिवार रात में करीब 11 बजे अज्ञात वाहन ने बदरखा मोड़ पर बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें ड्राइविंग कर रहा सोनू और पीछे बैठा उसका चचेरा भाई मोनू निवासी जहांगीराबाद घायल हो गया। सिंभावली क्षेत्र में गांव सिखैड़ा के पास रविवार सुबह करीब सात बजे नेशनल हाईवे पर मारूति वैन को ट्रक ने साइड मार दी। इसमें दिल्ली से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जा रहा रमेश चौधरी, उसकी पत्नी चंद्रवती और रिश्तेदार सुरेंद्र घायल हो गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम पहुंचा दिया, जहां हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने रमेश और सुरेंद्र को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed