{"_id":"5aea033d4f1c1b6d098b7924","slug":"131525285693-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़ी क्रेन से टकराई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़ी क्रेन से टकराई
Updated Wed, 02 May 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक हाईवे किनारे खड़ी क्रेन से टकराई, मौत
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जा घुसी। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना ककोड़ क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय बंटी मंगलवार को जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के गांव खाद गुर्जर अपनी बहन के घर गया था। जो मंगलवार देर शाम बाइक से ककोड़ वापस लौट रहा था। ब्रजघाट चौकी क्षेत्र के गांव अल्लाबख्शपुर के निकट अचानक बंटी बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जा घुसी, जिससे बंटी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। उसके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। वहीं शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज केपी सिंह ने बताया कि मृतक के जीजा सुरेंद्र की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।