फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   प्लाट में कब्र बनाने की आशंका पर हंगामा

प्लाट में कब्र बनाने की आशंका पर हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
प्लाट में कब्र बनाने की आशंका पर हंगामा
प्लाट में कब्र बनाने की आशंका पर हंगामा
विज्ञापन

हापुड़। नगर के मोहल्ला रामगढ़ी में बुधवार सुबह एक प्लाट की भूमि पर कब्र बनाने पर लोग एकत्र हो गए। इस भूमि पर कब्जा करने की आशंका के चलते लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में कब्र को खुदवाया गया तो उसमें बकरी का बच्चा दफन मिलने पर मामला शांत हो गया।

मोहल्ला रामगढ़ी में एक खाली पड़ी भूमि में प्लाटिंग की जा रही है। इस भूमि में काफी संख्या में संप्रदाय विशेष के लोगों ने प्लाट खरीदे हैं। बुधवार सुबह प्लाट के रास्ते की भूमि पर एक कब्र देखकर लोग एकत्र हो गए। कब्जे की आशंका को लेकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सभासद महेश सैनी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करते हुए कब्र के बारे में जानकारी की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद कब्र को खुदवाकर देखा गया तो उसमें बकरी का बच्चा दफन मिला। जिसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed