{"_id":"5a8876f74f1c1b9b248b5aaa","slug":"121518892791-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबूगढ़ कैंट में बाइक से गिरकर कर्मचारी की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबूगढ़ कैंट में बाइक से गिरकर कर्मचारी की मौत
Updated Sun, 18 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़ कैंट में बाइक से गिरकर कर्मचारी की मौत
हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित कैंट डिपो में तैनात एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की शनिवार सुबह बाइक से गिरकर मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार मदन (45) बाबूगढ़ कैंट डिपो में परिवार के साथ रहता था। डिपो में वह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। शनिवार की सुबह वह डिपो में किसी काम से बाइक से जा रहा था। डिपो के अंदर ही बाइक फिसल जाने से वह सड़क पर जा गिरा और लहूलुहान हो गया। आनन फानन में वहां तैनात अन्य कर्मचारी उसे अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना बाबूगढ़ प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो