{"_id":"5c5c7a86bdec22105574eab1","slug":"11549564550-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनिष्ठ लिपिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनिष्ठ लिपिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनिष्ठ लिपिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली ब्लॉक में तैनात कनिष्ठ लिपिक की बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। लिपिक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। सीडीओ समेत बीडीओ ने गांव में पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।
गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव सलौनी निवासी करतार सिंह उम्र करीब 45 वर्ष सिंभावली ब्लॉक में कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे। जो बुधवार की रात थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव ककोड़ी निवासी एक सहकर्मी के यहां शादी समारोह में भाग लेने के लिए गए थे। जहां देर रात संदिग्ध परिस्थिति में करतार सिंह की मौत हो गई। जिसकी सूचना साथियों ने उनके परिजनों को दी। लिपिक की मौत की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए और शव को लेकर गांव लौट आए। बृहस्पतिवार को सूचना मिलने पर सीडीओ दीपा रंजन और बीडीओ ज्योति बाला ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। मृतक छह बेटियों और एक बेटे का पिता था। जिसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।