फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   शादी से दो दिन पहले युवक का अपहरण हुआ

शादी से दो दिन पहले युवक का अपहरण हुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
शादी से दो दिन पहले युवक का अपहरण हुआ
शादी से दो दिन पहले युवक का अपहरण हुआ
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। शादी से दो दिन पहले युवक का अपहरण कर अज्ञात लोग उसे हाथ पैर बांधकर गांव के जंगल में फेंक गए। परिजनों की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही।
बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव पलवाड़ा निवासी मुरली सिंह के बेटे देवेंद्र की बारात बुधवार की सुबह जनपद बुलंदशहर के दौलतपुर क्षेत्र के गांव फरीदा में जानी है, जिसको लेकर घर में तैयारी चल रही है। लेकिन मंगलवार की सुबह देवेंद्र घर से गायब मिला, जिससे परिजनों के होश उड़ गए। पड़ोसियों को साथ लेकर तलाश करते हुए जंगल में पहुंचे तो देवेंद्र रास्ते में आता हुआ मिल गया। जानकारी करने पर देवेंद्र ने बताया कि देर रात में आहट होने पर उसकी आंख खुल गई थी, लेकिन इधर उधर देखने पर कोई भी नजर न आने पर वह लघु शंका के लिए बाहर पहुंचा तो दीवार की ओट में छिपे कुछ अज्ञात नकाबपोश लोगों ने उसे दबोच लिया और मुंह पर कपड़ा रखकर उसे अपने साथ सुनसान जंगल में ले गए। देवेंद्र ने बताया कि जंगल में ले जाने के बाद उससे शराब पीने को कहा गया तो उसने साफ इंकार कर दिया, जिस पर अज्ञात नकाबपोश लोगों ने मारपीट करते हुए उसे जबरन शराब पिला दी। जिसके कुछ ही देर बाद चक्कर आने पर वह खेत में गिर पड़ा, इसके बाद वो लोग गायब हो गए। देवेंद्र के परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर मनु चौधरी का कहना है कि शुरूआती जांच में पूरा मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, लेकिन फिर भी विस्तार से जांच पड़ताल कराकर जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


मनमुटाव होने पर पहली पत्नी से हुआ था तलाक
गांव पलवाड़ा के जिस देवेंद्र का रविवार की देर रात में घर से अपहरण होने की बात कही जा रही है, उसकी पहली शादी करीब दो साल पहले जनपद बुलंदशहर के गांव जसर की एक युवती से हुई थी। कुछ ही दिन बाद आपस में मनमुटाव होने पर परिवार में क्लेश रहने लगा था, जिसके चलते देवेंद्र ने पत्नी को तलाक दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed