फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सीएनडीएस के जेई का ठेकेदार पर डेढ़ लाख रुपये लूट का आरोप

सीएनडीएस के जेई का ठेकेदार पर डेढ़ लाख रुपये लूट का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
सीएनडीएस के जेई का ठेकेदार पर डेढ़ लाख रुपये लूट का आरोप
जेई ने ठेकेदार पर डेढ़ लाख रुपये लूटने का लगाया आरोप
विज्ञापन


हापुड़। जल निगम गाजियाबाद के सीएनडीएस विभाग में तैनात जेई ने ठेकेदार व उसके साथियों पर मारपीट कर डेढ़ लाख रुपये की लूटने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस इसे आपसी विवाद मानते हुए जांच की बात कह रही है।
थाना देहात क्षेत्र के ग्राम असौड़ा में जल निगम का सीएनडीएस विभाग की ओर से राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले दिनों से ठेकेदार से विवाद के कारण कार्य अधर में लटका हुआ था। बृहस्पतिवार रात जेई राहुल मौर्य मजदूरों को लेकर मौके पर पहुंचे। इस दौरान यहां मिट्टी का भराव किया जा रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि इसी दौरान ठेकेदार अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर मौके पर पहुंचा। इन लोगों ने जेई और मजदूरों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान ठेकेदार ने तमंचा निकालकर जेई की कनपटी पर रख दिया और डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस चौकी पर जानकारी दी। लूट की सूचना मिलने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी गई। जेई ने आरोपियों के खिलाफ थाना देहात में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थाना देहात प्रभारी कौशलेंद्र यादव का कहना है कि जेई और ठेकेदार में आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई थी। दोनों पहले से एक दूसरे को जानते हैं। लूट का आरोप गलत है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed