फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दहेज लोभियों ने छह बच्चों की मां को मारपीट कर घर से निकाला

दहेज लोभियों ने छह बच्चों की मां को मारपीट कर घर से निकाला

Wed, 30 May 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
दहेज लोभियों ने छह बच्चों की मां को मारपीट कर घर से निकाला
दहेज लोभियों ने छह बच्चों की मां को घर से निकाला
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। छह बच्चों की मां को दहेज लोभी पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

जिले बुलंदशहर के कस्बा स्याना के इस्लाम नगर निवासी आयशा ने मंगलवार को बहादुरगढ़ थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि उसका मायका बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव शेरपुर में है। उसका निकाह कई साल पहले इस्लाम नगर निवासी युवक से हुआ था। वह वर्तमान में छह बच्चों की मां है। महिला का कहना है कि उसके पति समेत ससुराल पक्ष के लोग निकाह के कुछ दिन बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न करने लगे थे। मगर, परिजनों की इज्जत की खातिर वह चुप रही। मगर, पिछले कुछ सालों से आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता और मारपीट भी शुरू कर दी। तीन साल पहले ससुरालियों ने मिट्टी का तेल छिड़क कर उसकी हत्या की कोशिश भी की, जिसके बाद वह अपने मायके आ गई। रिश्तेदारों और ग्रामीणों के हस्तक्षेप के चलते समझौता होने पर वह दोबारा वापस ससुराल चली गई। करीब एक सप्ताह पहले आरोपियों ने एक बार फिर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर उसे छोटे बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ जयपाल सिंह रावत का कहना है कि मामला स्याना क्षेत्र से जुड़ा होने के चलते महिला को स्याना कोतवाली भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed