फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   स़क दुर्घटनाओं मे महिला-बच्चे समेत पांच घायल

स़क दुर्घटनाओं मे महिला-बच्चे समेत पांच घायल

Wed, 29 Nov 2017 05:26 PM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 05:26 PM IST
विज्ञापन
स़क दुर्घटनाओं मे महिला-बच्चे समेत पांच घायल

विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं में महिला-बच्चे समेत पांच घायल
- गंभीर हालत में एक को मेरठ रेफर किया
गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे समेत बहादुरगढ़ क्षेत्र में हुईं सड़क दुर्घटनाओं में महिला-बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गए। जिनमें से एक युवक को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव सालारपुर निवासी धर्मवीर मंगलवार को किसी काम से डहरा कुटी गया था। वापस लौटने के दौरान गढ़-स्याना रोड पर सामने से आ रही राहुल की बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे दोनों घायल हो गए। वहीं धनौरा निवासी महेंद्र अपनी पत्नी शीला और बेटे मोंटी के साथ बाइक से गढ़ आ रहा था। नेशनल हाईवे पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास अज्ञात वाहन की साइड लगने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक पर मौजूद तीनों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अलग-अलग नर्सिंगहोमों में भर्ती कराया गया। जहां से महेंद्र को गंभीर हालत में चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed