{"_id":"59830c9f4f1c1bdf1b8b45f2","slug":"11501760671-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में युवती से छेड़छाड़, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी में युवती से छेड़छाड़, हंगामा
Updated Thu, 03 Aug 2017 05:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कचहरी में युवती से छेड़छाड़, हंगामा
- मारपीट के मामले में जेल में बंद हैं दो भाई
- पेशी पर आने पर मिलने आई थी युवती
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कचहरी में पेशी पर आए दो भाइयों से बुधवार को मिलने पहुंची बहन के साथ प्रतिवादी के कुछ लोगों ने छेड़छाड़ कर दी। साथ ही युवती से मारपीट की कोशिश की। हंगामा होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिस पर आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
जानकारी के अनुसार दो सगे भाई मारपीट के मामले में जेल में बंद हैं। बुधवार को उनकी कोर्ट में पेशी थी, जहां दोनों भाइयों से मिलने उनकी बहन अपने परिजनों के साथ पहुंची। तभी वहां दूसरे पक्ष के कुछ लोग पहुंच गए। आरोप है कि यहां उन्होंने युवती के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। इस दौरान हंगामा होने पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। वहीं, मामला गवाही से जुड़ा बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। शांतिभंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।