{"_id":"5cc21209bdec22146c225f51","slug":"111556222473-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बेचने के नाम पर 7.60 लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जमीन बेचने के नाम पर 7.60 लाख ठगे
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर 7.60 लाख ठगे
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से जमीन बेचने के नाम पर दो लोगों द्वारा 7.60 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इन लोगों ने पीड़ित को बैनामे के फर्जी दस्तावेज और रसीद तक थमा दीं। जानकारी होने पर जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी धमकी दे रहे हैं।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अटूटा निवासी रमेश चंद ने शिकायत में बताया कि उसके गांव निवासी व्यक्ति ने एक सिंभावली निवासी प्रॉपर्टी डीलर से परिचय कराया। दोनों ही प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करते हैं। इन लोगों ने जमीन खरीदवाने के नाम पर 7.60 लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि उसे फर्जी तरीके से बैनामा कर दिया और रसीद तक दे दीं। बाद में उसे पता चला कि उसके साथ ठगी की गई है। इसके बाद उसने आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो पहले तो इन लोगों ने आनाकानी की। बार बार तगादा करने पर आरोपी अब अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की है।