फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   कैंटर चालक ने बाइक सवार को रौंदा एक की मौत ,दो घायल

कैंटर चालक ने बाइक सवार को रौंदा एक की मौत ,दो घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
कैंटर चालक ने बाइक सवार को रौंदा एक की मौत ,दो घायल

विज्ञापन
कैंटर चालक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत

धौलाना। धौलाना-गुलावटी मार्ग स्थित नंदपुर गांव के पास तेज गति से आ रहे कैंटर चालक ने दो बाइकों पर सवार तीन लोगों को बुरी तरह रौंद डाला। राहगीरों ने घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य बाइक सवार घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।

गांव हरसिंहपुर निवासी अशोक कुमार पुत्र समय सिंह अपनी बाइक से एनटीपीसी पावर प्रोजेक्ट में ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह नंदपुर गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे कैंटर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसी दौरान दूसरी बाइक जिस पर महेश पुत्र राजेंद्र निवासी ततारपुर थाना जारचा जिला गौतम बुध नगर, रविंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी सपनावत आ रहे थे। उसे भी लापरवाह कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने खून से लथपथ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलाना पहुंचाया। जहां जहां चिकित्सकों ने हरसिंहपुर निवासी अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया गया और महेश एवं राजेंद्र को गंभीर रूप से घायल होने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इधर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत पर जुटे लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मौके से हटाया। धौलाना पहुंचे मृतक के मृतक जगदीश के भाई मृतक अशोक कुमार के परिवारी जन जगदीश पुत्र हरण हरशरण सिंह ने बताया कि उनका भाई 40 वर्षीय अशोक अपनी बाइक से प्रतिदिन एनटीपीसी पावर प्रोजेक्ट में ड्यूटी पर जाता था। आज सुबह करीब 8:30 बजे नंदपुर गांव के पास एक कैंटर चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसके चलते उनकी सड़क दुर्घटना में मौत हो गई कैंटर चालक वाहन को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना का कहना है आरोपी वाहन चालक की तलाश की जा रही है। मृतक के परिजन की तहरीर पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed