फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पेट्रोल पंप कर्मियों से 77 हजार की लूट

पेट्रोल पंप कर्मियों से 77 हजार की लूट

Fri, 17 Aug 2018 11:57 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप कर्मियों से 77 हजार की लूट
पेट्रोल पंप कर्मियों से 77 हजार की लूट
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। गांव अठसैनी में नेशनल हाइवे किनारे स्थित इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंप से चार नकाबपोश बदमाश 77 हजार रुपये कैश और सेल्समैन के दो मोबाइल लूट ले गए। बदमाशों ने कर्मियों को तमंचे की बट से पीटा और परिसर स्थित शौचालय में बंद कर दिया। किसी तरह शौचालय से बाहर निकले कर्मियों ने मैनेजर और पुलिस को सूचना दी। टीम के साथ पहुंचे एसपी ने मौका मुआयना किया।

जनपद बुलंदशहर के बीबीनगर क्षेत्र के गांव कटक नंगला निवासी सतेंद्र चौधरी ने गढ़ क्षेत्र के गांव अठसैनी में हाइवे किनारे स्थित शहीद जुबैर फिलिंग स्टेशन ठेके पर लिया हुआ है। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश बदमाश पंप पर पहुंचे और ड्यूटी पर मौजूद सेल्समैन सौरभ व सोनू से दोनों बाइक में पेट्रोल डलवाया। सेल्समैन ने पेट्रोल के पैसे मांगे तो बदमाशों ने तमंचे की बट से सोनू के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर सौरभ और सोनू के पास मौजूद करीब 77 हजार रुपये कैश और दो मोबाइल लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने दोनों कर्मियों को पेट्रोल पंप के परिसर में बने शौचालय में बंद कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद दोनों कर्मचारी जैसे-तैसे शौचालय से बाहर निकले और मैनेजर पिंटू व 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पंप पर लूट की सूचना मिलते ही मैनेजर के होश उड़ गए। उसने लूट के बारे में सतेंद्र को भी सूचना दी। जानकारी मिलते ही सीओ संतोष मिश्रा और एसएसआई सुभाष यादव टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी संकल्प शर्मा ने भी मौका मुआयना किया। सतेंद्र चौधरी ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है। सीओ संतोष मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed