फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   धौलाना पुलिस ने दो वाहन लुटेरे दबोचे

धौलाना पुलिस ने दो वाहन लुटेरे दबोचे

Thu, 22 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
धौलाना पुलिस ने दो वाहन लुटेरे दबोचे
धौलाना पुलिस ने दो वाहन लुटेरे तमंचे के साथ दबोचे
विज्ञापन


हापुड़। धौलाना पुलिस ने वाहन लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने दो कार, छह बाइक, दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किए हैं। वाहनों के बारे में पुलिस जांच कर रही है।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को धौलाना के कार्यवाहक उपनिरीक्षक हरेंद्र राणा और उपनिरीक्षक लोकेश शर्मा यूपीएसआइडीसी क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि नहर की पटरी पर बाइक सवार तीन बदमाश आ रहे हैं। तभी तीन संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया जबकि एक फरार हो गया।
विज्ञापन

पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम धौलाना थाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा निवासी सद्दाम और शानू बताया। जबकि फरार आरोपी धौलाना थाना क्षेत्र के गांव देहरा निवासी मनव्वर बताया जा रहा है। बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने दो कार, छह बाइक, दो देशी तमंचे व दो कारतूस बरामद किये। एएसपी ने बताया कि बदमाश दिल्ली व एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में वाहन लूटने और चोरी करने का काम करते हैं। वाहनों पर फजीर नंबर प्लेट लगी हैं। गिरफ्तार दोनों बदमाशों पर विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले पंजीकृत हैं। पुलिस बरामद वाहनों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वहीं बाबूगढ़ पुलिस ने भी कार व बाइक चोरी में लिप्त चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार रात मुदाफरा चौकी प्रभारी दल सिंह को सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवक किसी घटना को अंजाम देने आ रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया जहां पुलिस ने बाइक सवारों को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों ने अपना नाम मुन्नू निवासी शाहजमाल कस्बा व थाना किठौर, नवाज उर्फ सोनू निवासी गढ़ बताया। दोनों के पास से पुलिस को एक बाइक, दो तमंचे, दो-दो कारतूस भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा चैकिंग के दौरान डालू निवासी सिमरौली व सूरज निवासी अटूटा को बाबूगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। चोरों बदमाश बाइक व कार चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed