फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दशहरा मेले में हलवाई समेत तीन को मारपीट कर नकदी लूटी

दशहरा मेले में हलवाई समेत तीन को मारपीट कर नकदी लूटी

Sun, 01 Oct 2017 11:32 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
दशहरा मेले में हलवाई समेत तीन को मारपीट कर नकदी लूटी

विज्ञापन
तीन के साथ मारपीट कर नकदी लूटी
गढ़मुक्तेश्वर। गांव लुहारी के दशहरा मेले में शनिवार की रात पांच लोगों ने हलवाई समेत तीन के साथ मारपीट कर 50 हजार की नकदी लूट ली। पीड़ित ने दो लोगों को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ तहरीर दी है।

बहादुरगढ़ के गांव लुहारी निवासी अनिल ने शनिवार की देर रात थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है कि वह हलवाई का काम करता है। जिसने लुहारी में चल रही रामलीला मंचन स्थल पर भी जलेबी की अस्थाई दुकान लगाई हुई थी। शनिवार की रात दशहरा मेले में रावण दहन होने के बाद करीब नौ बजे वह अपनी दुकान को बंद करने के लिए साझीदार कमला और नौकर गगन के साथ सामान समेट रहा था। इसी बीच गांव का ही रहने वाला एक व्यक्ति उसकी दुकान पर पहुंचा और गाली-गलौच करने लगा। जिसका विरोध करने पर आरोपी ने अपने बेटे और तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोपियों ने कमला को धक्का देकर गल्ला भी छीन लिया, जिसमें तीन दिन की दुकानदारी के करीब 50 हजार रुपये रखे हुए थे। हंगामा होने पर लोगों को इकट्ठा होते देख आरोपी मौके से भाग निकले। पीड़ित ने दो को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ आरके राठी ने बताया कि उन्हें मामले की कोई जानकारी नहीं है। यदि पीड़ित थाने आता है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed