{"_id":"5cd9c0edbdec2207114bf857","slug":"101557774573-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे निर्माण के दौरान मिट्टी में दबकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हाईवे निर्माण के दौरान मिट्टी में दबकर युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे निर्माण के दौरान मिट्टी में दबकर युवक की मौत
हापुड़। हापुड़ से बुलंदशहर के बीच हो रहे एनएच-235 के चौड़ीकरण के दौरान डंफर से मिट्टी उतारने के दौरान हुए हादसे में एक युवक मिट्टी में दब गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। हालांकि इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं की गयी है।
गुलावठी के पास एनएच-235 के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। मेरठ के गांव कैली निवासी शमशाद का 18 वर्षीय पुत्र अजहर वहां कार्य करता था। वर्तमान में वह कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवाजीपुरा में रह रहा था। रविवार देर रात डंफर भराव का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान डंफर से मिट्टी उतारने के दौरान अजहर मिट्टी में दब गया। गंभीर हालत में उसे हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस को मामले की जानकारी नहीं है, ना ही परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया।