{"_id":"5bc23a4cbdec22695d35f1d2","slug":"101539455564-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रही युवती की ट्रेन से कटकर मौत हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस में भर्ती की तैयारी कर रही युवती की ट्रेन से कटकर मौत हुई
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की ट्रेन से कटकर मौत
गढ़मुक्तेश्वर। गढ़ थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला की संदिग्ध दशा में ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतका तीन साल पहले तलाक होने पर अपने मायके में रह रही थी।
गढ़ के मोहल्ला राजीव नगर निवासी सुरेश चंद की बेटी भावना उपाध्याय (29 वर्ष) की शादी 2006 में मेरठ के गांव बक्सर के एक युवक से हुई थी, लेकिन मनमुटाव होने पर तीन साल पहले तलाक हो गया था। दोनों बच्चों को पति ने अपने पास रख लिया था, जबकि भावना अपने मायके में आकर रहने लगी थी। तीन साल पहले मेरठ के एक कॉलेज से बीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद भावना कई माह से यूपी पुलिस में भर्ती होने की तैयारी कर रही थी। प्रतिदिन सुबह दौड़ लगाने जाती थी, शनिवार की सुबह दौड़ लगाने के लिए घर से निकली, इस दौरान गढ़-स्याना रोड पर फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई, जिसकी खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के आग्रह करने पर पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव सौंप दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के ट्रेन से कटकर मौत होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, परिजनों ने पोस्टमार्टम न कराने का आग्रह किया, जिसके चलते पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया।