फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये ठगे

नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये ठगे

Fri, 16 Mar 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये ठगे
नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक महिला को नौकरी दिलाने के नाम पर महिला ने 50 हजार रुपये ठग लिए। पैसे वापस मांगने पर महिला के परिजनों ने युवक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक ने थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि पड़ोस के एक गांव में रहने वाली महिला ने उसकी पत्नी से करीब एक साल पहले आंगनबाड़ी में नौकरी लगाने के लिए 50 हजार रुपये लिए थे। एक साल बाद भी न तो नौकरी लगी और न ही आरोपी पक्ष ने पैसे वापस दिए। बृहस्पतिवार को उसने महिला को पैसे वापस लौटाने के लिए फोन किया तो उसने घर आकर पैसे ले जाने के लिए कहा। युवक का आरोप है कि जब वह पैसे लेने के लिए आरोपी महिला के घर पहुंचा तो वहां पहले से ही मौजूद उसके साथियों ने लाठी-डंडों से हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट करने वाले एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। एसओ जयपाल सिंह रावत ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं की गई है। महिला ने एक सप्ताह में पैसे वापस लौटाने का आश्वासन दिया है। उसके बाद दोनों पक्षों को कड़ी हिदायत देते हुए परिजनों के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed