फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गुरूद्वारा का ताला तोड़कर दानपात्र से लाखों की चोरी

गुरूद्वारा का ताला तोड़कर दानपात्र से लाखों की चोरी

Thu, 01 Mar 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
गुरूद्वारा का ताला तोड़कर दानपात्र से लाखों की चोरी
गुरुद्वारा का ताला तोड़कर दानपात्र से लाखों की चोरी
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के कलक्टर गंज में स्थित बेबे नानकी देवी गुरुद्वारे का ताला तोड़कर बुधवार रात चोरों ने दान पात्र में रखी लाखों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर को भी साथ ले गए। हालांकि पास के हनुमान मंदिर पर लगे कैमरे की फुटेज में दिखे दो संदिग्धों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।
मोहल्ला कलक्टर गंज में बेबे नानकी देवी गुरुद्वारा स्थित है। इस गुरुद्वारे की देखभाल गुरमीत सिंह कर रहे हैं। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे वह गुरुद्वारे का ताला लगाकर घर आ गए थे। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जब वह गुरुद्वारे पहुंचे तो मुख्य द्वार पर लगा ताला टूटा था। यह देखकर उन्होंने आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों को सूचना दी। सूचना मिलने पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर सीओ सिटी राजेश कुमार सिंह, एसएचओ पंकज लवानिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बताया गया कि गुरुद्वारे से चोर दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ली। गुरुद्वारे में चार सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। शातिर इन कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए हैं। हालांकि दो संदिग्ध मोहल्ले में ही स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रात्रि करीब दो बजे कैद हुए हैं जिनकी पहचान भी हो गई है। बताया गया कि वह कुछ समय तक गुरुद्वारा में सेवादार रहे जिन्हें बाद में वहां से निकाल दिया गया। पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक पंकज लवानिया का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी करने वालों का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed