फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   पत्नी की गला घोटकर हत्या करने वाला पकड़ में आया

पत्नी की गला घोटकर हत्या करने वाला पकड़ में आया

Fri, 15 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की गला घोटकर हत्या करने वाला पकड़ में आया
पत्नी की गला घोटकर हत्या करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल किया
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा स्नान के बहाने ब्रजघाट की धर्मशाला में गला घोटकर पत्नी को मौत के घाट उतारने वाले युवक को पुलिस ने दबोच लिया। उसने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
ब्रजघाट गंगानगरी की आलू वाली धर्मशाला में मंगलवार रात गाजियाबाद के गांव भोपुरा का प्रताप सिंह अपनी पत्नी पायल के साथ आया था। वह किराए पर कमरा बुक कर उसमेें चले गए थे। बुधवार सुबह धर्मशाला कर्मी हांसी कमरे में सफाई करने गई थी तो पायल मृत हालत में बेड पर पड़ी थी। गले में चादर का फंदा लगा हुआ था, लेकिन पति कमरे से गायब था। आगंतुक रजिस्टर और सीसी टीवी की फुटेज खंगालने के साथ ही मौका ए वारदात पर मिले दो मोबाइलों के माध्यम से घटनाक्रम का कुछ ही देर में खुलासा करने के बाद पुलिस हत्यारोपी प्रताप की तलाश में जुट गई थी। शुक्रवार शाम को पुलिस ने प्रताप सिंह को ब्रजघाट गंगा पुल के पास से दबोच लिया जो पत्नी की हत्या करने के बाद ब्रजघाट में ही छिप गया था और कहीं फरार होने की फिराक में था। इंस्पेक्टर दीपक त्यागी का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी प्रताप सिंह ने अपनी पत्नी पायल की गला घोटकर हत्या करने का जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसे शनिवार को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


चाल चलन पर शक होने पर पत्नी की कर दी हत्या
रास्ते में मौका न मिलने पर ब्रजघाट में लाकर वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरा
गढ़मुक्तेश्वर। चाल-चलन पर शक होने पर प्रताप सिंह को पत्नी का हत्यारा बना दिया, जिसने रास्ते में मौका न मिलने पर सोची समझी साजिश के तहत ब्रजघाट की धर्मशाला में लाकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद क्षेत्र में हेयर कटिंग सैलून चलाने वाले प्रताप सिंह को महज चाल चलन पर शक हाने पर अपनी पत्नी पायल का कातिल बना दिया। करीब डेढ़ साल पहले शादी होने के बाद प्रताप सिंह और पायल एक-दूसरे पर जान न्योछावर करने को तैयार रहतेे थे, लेकिन करीब 6 माह पहले प्रताप सिंह को यह शक हो गया कि पत्नी पायल का चाल चलन ठीक नहीं है, क्योंकि वह एक दो सप्ताह बाद ही घर में झगड़ा कर अपने मायके चली जाती है। पिछली बार मायके में होने आई पायल दो माह बाद भी वापस नहीं गई। इस दौरान 12 दिसंबर को उसकी छोटी बहन की शादी की बारी आ गई जिसमें शिरकत करने आए प्रताप सिंह को शक हो गया कि पायल के अपने एक पड़ोसी के साथ संबंध है। इसी से गुस्साए आरोपी ने मन ही मन पत्नी की हत्या करने की साजिश रच दी। प्रताप सिंह ने बताया कि वह पायल को गंगा स्नान कराने के बहाने उसके मायके से लेकर चला था। गढ़ के स्याना चौपला पर बस से उतरने के बाद पायल को तीन बार उसने हाईवे पर दौड़ रहे ट्रक के सामने धक्का देने के बारे में भी सोचा, लेकिन मौका न मिलने पर वह उसे लेकर ब्रजघाट की धर्मशाला में आ गया, जहां पायल को उसकी ही शॉल से गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह रात 11 बजे के बाद धर्मशाला से बाहर निकल रहा था तो एक कर्मचारी के टोकने पर उसने खाने पीने के सामान लाने का बहाना बना लिया। प्रताप सिंह की मानें तो वह पत्नी के व्यवहार से बुरी तरह खफा था, जिसकी हत्या करने के बाद खुदकुशी करने को हाईवे पर पहुंच गया, लेकिन सड़क पर दौड़ रहे वाहनों के सामने कूदने का साहस न जुटने पर वह घटनाक्रम के बाद से ही ब्रजघाट में इधर उधर छिपता फिर रहा था।

इंस्पेक्टर दीपक त्यागी का कहना है कि पत्नी की हत्या करने वाले प्रताप सिंह ने पूछताछ के दौरान जो कहानी बताई है, उसका बिंदूवार ढंग से केस डायरी समेत चार्ज शीट में उल्लेख किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed