फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   credit card kyc fraud

Hapur News: क्रेडिट कार्ड की केवाईसी कराने का झांसा देकर1.13 लाख ठगे

Fri, 14 Feb 2025 10:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 14 Feb 2025 10:04 PM IST
विज्ञापन
credit card kyc fraud
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अपना घर कॉलोनी निवासी सतीश कुमार से क्रेडिट कार्ड की केवाईसी कराने का झांसा देकर साइबर ठगों ने 1.13 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सतीश कुमार ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड का प्रयोग करते हैं। 16 दिसंबर को उनके पास व्हाट्सएप वीडियो कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड की केवाईसी कराने के नाम पर उन्हें झांसे में ले लिया था। कॉल करने वाले व्यक्ति की बातों से उन्हें ठगी का अहसास हो गया। 22 दिसंबर को उनके फोन पर क्रेडिट कार्ड की लिमिट से 7692 रुपये बचने का मैसेज आया। संदेह होने पर उन्होंने कस्टमर केयर पर बात की तो उन्होंने 16 दिसंबर को उनके क्रेडिट कार्ड से 1.13 लाख रुपये की दो ट्रांजेक्शन होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन

सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि व्यक्ति की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नंबर के आधार पर साइबर ठगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed