फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   cow died in gaushala

Hapur News: गोशाला में गोवंशों की मौत पर हंगामा

Thu, 25 Dec 2025 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 25 Dec 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
cow died in gaushala
हापुड़। गांव जरोठी स्थित इंद्रप्रस्थ कॉलेज के निकट श्री पंचायती गोशाला की शाखा कामधेनु में बृहस्पतिवार की सुबह कुछ गोवंशों की मौत हो गई। अंतिम संस्कार में देरी और अन्य कारणों का आरोप लगाकर कुछ लोगों ने हंगामा किया। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अचानक चार से पांच गायों और दो बछड़ों की मौत हो गई। यहां तक कि उनका अंतिम संस्कार समय से नहीं कराया गया। सूचना के बाद भी गोशाला के पदाधिकारियों पर ध्यान न देने के आरोप लगे। मामले में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को सूचना दी गई। वहीं, मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस पर लोगों ने जांच की मांग की। आरोप है कि गोशाला के मैनेजर ने राष्ट्रीय गो सेवा संघ के पदाधिकारियों से कथित तौर पर गाली-गलौज की। इसके कारण विवाद और बढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

मामले में सीवीओ डॉ ओमप्रकाश मिश्रा का कहना है कि जानकारी पर मैं खुद मौके पर गया था। कुछ लोग बिना वजह माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे थे। गोशाला के प्रधान शहर से बाहर थे। मौके पर जेसीबी आने में कुछ समय लग गया था। अंतिम संस्कार आदि सबकुछ करा दिया गया है। बिना वजह किसी पर आरोप लगाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed