फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Couple thrashed while sitting in car

Hapur News: कार में बैठाकर दंपती से की मारपीट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Couple thrashed while sitting in car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। एक युवक द्वारा दंपती को कार में बैठाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। दंपती ने मुकदमा वापस लेने के लिए गवाही देने के लिए मारपीट कर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।

हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव नान निवासी करुणा यादव ने पिलखुवा थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गत 14 जुलाई को वह डासना से अपने गांव आ रहे थे। निजामपुर से घर आने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच गांव जाने के लिए युवक कार लेकर आया, उसके कहने पर वह गाड़ी में बैठ गए। आरोप है कि युवक ने दंपती के साथ मारपीट करते कालू सुनील के पक्ष में गवाही देने और मुकदमा वापस लेने को कहा। आरोप है कि मुकदमा वापस नहीं लेने पर जाने से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


एसएचओ विनोद कुमार पांडेय का कहना है कि पीड़ित महिला की तहरीर पर अज्ञात कार चालक युवक के खिलाफ मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article