{"_id":"641b342e91351af1e30f1376","slug":"couple-robbed-hapur-news-c-30-1-58679-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बाइक सवार दंपती से हथियारों के बल पर नकदी व जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बाइक सवार दंपती से हथियारों के बल पर नकदी व जेवर लूटे
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में ग्राम छतनौरा के जंगल में बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर दंपती से मारपीट कर कुंडल, मोबाइल, अंगूठी, नकदी लूट ली। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना से राहगीरों में दहशत का माहौल है।
जनपद मेरठ के थाना मुंडाली क्षेत्र के गांव अटौला निवासी परमेंद्र अपनी पत्नी नीरज के साथ बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदार से मिलने सिंभावली जा रहे थे। जैसे ही वे गांव छतनौरा के पास पहुंचे तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल पर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने दंपती के साथ मारपीट करते हुए ढाई हजार रुपये, आभूषण और मोबाइल लूट लिए। बदमाश तमंचे से गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
लूट की सूचना मिलने पर बाबूगढ़ पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सीओ अशोक कुमार सिसौदिया ने बताया कि इस मामले की सूचना मिली है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बदमाशों की तलाश की जा रही है।