फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   couple killed in road accident on NH 09 milk canter hit scooty from behind

रफ्तार का कहर: NH-09 पर सड़क हादसे में वृद्ध दंपती की मौत, दूध के कैंटर ने पीछे से मारी स्कूटी को टक्कर

Fri, 01 Sep 2023 09:44 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा
संवाद न्यूज एजेंसी, पिलखुवा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 01 Sep 2023 09:44 PM IST
सार

गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद निवासी 65 वर्षीय आनंद व 62 वर्षीय पत्नी रजनी किसी कार्य से मेरठ गए हुए थे। शुक्रवार की देर शाम जब वह मेरठ से हापुड़ होते हुए वापस साहिबाबाद जा रहे थे। 

विज्ञापन
couple killed in road accident on NH 09 milk canter hit scooty from behind
एनएच 9 पर ट्रक ने मारी स्कूटी सवार दंपती को टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे-09 पर एक दुग्ध डेयरी के टैंकर ने स्कूटी सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चालक टैंकर को मौके पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने सड़क से वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारु कराया।

विज्ञापन

गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद निवासी 65 वर्षीय आनंद व 62 वर्षीय पत्नी रजनी किसी कार्य से मेरठ गए हुए थे। शुक्रवार की देर शाम जब वह मेरठ से हापुड़ होते हुए वापस साहिबाबाद जा रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जिंदल नगर के समीप उनकी स्कूटी को दूध के कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि दुर्घटना में दंपती की मौत हो चुकी है, चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed