{"_id":"68b7218a6c1e0cb92905eb45","slug":"construction-material-spread-on-the-road-was-removed-hapur-news-c-135-1-hpr1001-129624-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सड़क पर फैली निर्माण सामग्री को हटाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सड़क पर फैली निर्माण सामग्री को हटाया गया
विज्ञापन
पिलखुवा के मोहल्ला इस्लामनगर में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर।संवाद
पिलखुवा। इस्लाम नगर मोहल्ले में एक धार्मिक स्थल के बाहर सड़क पर कराए जा रहे अवैध निर्माण और फैली निर्माण सामग्री के मामले में नगर पालिका ने मंगलवार को कार्रवाई की। नगर पालिका ने बुलडोजर के जरिए सड़क पर जमा निर्माण सामग्री को हटाया, जिससे लोगों को हो रही आवागमन की परेशानियों में राहत मिले। वहीं, नगर पालिका पक्के निर्माण को ध्वस्त करने के लिए एसडीएम के आदेश का इंतजार कर रही है।
अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह ने बताया कि इस धार्मिक स्थल पर पहले से पक्का निर्माण भी कराया जा चुका है। इसे हटाने के लिए नगर पालिका ने एसडीएम को पत्र भेजा है। मामले की मॉनिटरिंग के लिए एक टीम गठित की गई है, जिसमें लेखपाल, कानूनगो और नगर पालिका के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं।
धार्मिक स्थल के बाहर सड़क पर किए गए पक्के निर्माण को हटाने की कार्रवाई एसडीएम के आदेश के बाद की जाएगी। नगर पालिका ने कहा कि आदेश मिलते ही अवैध निर्माण को हटाकर सड़क को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।