फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Constable accused of beating young man with steel rod

Hapur News: सिपाही पर युवक को स्टील की रॉड से पीटने का लगाया आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Constable accused of beating young man with steel rod
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने एक पुलिस में तैनात सिपाही पर गाजियाबाद से ड्यूटी कर घर लौट रहे उसके पति को आनंद विहार इलाके में स्टील की रॉड से पीटने का आरोप लगाया है। महिला ने इसकी शिकायत एसपी से की है। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसका पति दिनेश 12 जून की रात करीब दस बजे गाजियाबाद से ड्यूटी कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उसका पति आनंद विहार इलाके में पहुंचा तो लघुशंका करने लगा। इसी बीच आनंद विहार निवासी एक सिपाही शराब पीकर यहां पहुंचा और उसके पति को गाली गलौच करने लगा। विरोध करने पर सिपाही ने उसके पति को स्टील की रॉड से जमकर पीटा। इसमें उसका पति लहुलुहान हो गया।
विज्ञापन


इस दौरान सिपाही उसके पति की बाइक व बैग भी अपने साथ ले गया। पति के लहुलुहान अवस्था में घर पहुंचने पर वह सिपाही से बाइक व बैग लेने गई। इस पर सिपाही ने उसके साथ गाली गलौच कर अश£ील हरकतें की। इसके बाद यहां कोतवाली पुलिस यहां पहुंच गई और उसके पति का मैडिकल कराया। इसके बाद उसने कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी ने मामले में जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed