फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Congressmen celebrated the death anniversary of Rajiv Gandhi

Hapur News: कांग्रेसियों ने मनाई राजीव गांधी की पुण्यतिथि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Congressmen celebrated the death anniversary of Rajiv Gandhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़। कांग्रेसियों ने रविवार को स्वर्ग आश्रम रोड स्थित टैगोर पब्लिक स्कूल में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि मनाई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि भले ही राजीव गांधी आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आज भी उनके विचार और सिद्धांत लोगों के दिलो में जिंदा हैं।
उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए युवाओं को 18 साल की आयु में मत देने का अधिकार, पंचवर्षीय योजनाएं, डिजिटल इंडिया की नींव रखने जैसे अनेकों कार्य किए। जिसे भारत ही दुनिया बल्कि पूरा विश्व भी याद रखता हैं। भारत में कंप्यूटर और संचार क्रांति का श्रेय भी उन्हें ही जाता है।
विज्ञापन

मानवी सिंह ने कहा कि देश भर के गांवों को सशक्त और लोकतंत्र में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए राजीव गांधी ने पंचायती राज का बड़ा फैसला लिया। इसके माध्यम से उन्होंने पूरे देश में ग्राम सरकार की अवधारणा लागू की और पंचायतों को ज्यादा अधिकार दिए। उनका मानना था कि ग्राम पंचायतों को सत्ता में वह दर्जा मिलना चाहिए जो संसद और विधानसभा का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि कंप्यूटर की कीमतें घटाने के लिए राजीव गांधी ने अहम फैसला लिया। उन्हें इसे सरकारी नियंत्रण से बाहर किया और असेंबल कंप्यूटर्स का आयात शुरू किया।

इस मौके पर अरविंद शर्मा, नरेश कुमार, विक्की शर्मा, राहुल शर्मा, मुजमकिल, निसार खान, विनोद कर्दम, यशपाल ढिलौर, सुखपाल गौतम, भरतलाल शर्मा, गौरव गर्ग, देवेंद्र कुमार, अंकुर अग्रवाल, अनूप कर्दम, जितेंद्र अग्रवाल, अमित सैनी, सुबोध शास्त्री, अरुण वर्मा, जय भगवान, आई सी शर्मा, मनोज शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed