{"_id":"5947f22a4f1c1b81288b4907","slug":"congressmen-celebrate-rahul-gandhi-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 19 Jun 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेसियों ने केक काटकर सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने किसानों, युवाओं व कमजोर वर्ग की हक की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की युवा सोच से ही देश तरक्की करेगा। प्रदेश महासचिव विजय गोयल ने कहा कि राहुल गांधी देश में एकमात्र नेता हैं, जो किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन व शहर अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी देश को एक अलग दिशा में ले जाने की ओर अग्रसर हैं। इसके बाद उन्होंने केक काटकर एक दूसरे को राहुल गांधी के जन्मदिन की बधाई दी।
विज्ञापन
इस मौके पर महेशचंद शर्मा, आईसी शर्मा, विक्की शर्मा, निखिल वत्स, रामपाल सिंह, रतनलाल, अमित त्यागी, राजकुमार धींगान, राजेश गौतम, मोइनुद्दीन, सुशील शास्त्री, सेंसरपाल आदि मौजूद रहे।
गढ़मुक्तेश्वर में बहादुरगढ़ क्षेत्र के डेहरा कुटी गांव में जिला महासचिव कुलदीप शर्मा के अहाते पर सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का 47 वां जन्मदिन मनाया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने गरीब, निराश्रितों को भोजन-वस्त्र, मरीजों को फल वितरित किए। इस मौके पर कुलदीप शर्मा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल साबित हो चुकी हैं। देश और प्रदेश में अपराध चरम पर है।
सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। कार्यक्रम के दौरान संजीव शर्मा, कृष्णपाल चौहान, मोहम्मद इमरान सैफी, गौरव शर्मा, ललित जाटव, सुभाष जाटव, नीरज चौहान आदि मौजूद रहे।