फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   congress worker protest

Hapur News: स्कूलों में महंगी फीस, किताबों के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 11 Apr 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 11 Apr 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
congress worker protest
हापुड़। निजी स्कूलों में बेतरतीब फीस वृद्धि, निजी प्रकाशकों के कोर्स के नाम पर लूट, महंगे ट्रांसपोर्ट के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर स्कूलों की मनमानी पर तत्काल रोक लगाने और जांच करने की मांग उठाई। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन कलक्ट्रेट में सौंपा।
विज्ञापन

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि निजी स्कूल मनमर्जी से फीस निर्धारित कर लूट मचा रहे हैं। कोर्स या तो स्कूल के अंदर से बेचा जा रहा है, या फिर कोई दुकान चिन्हित कर दी गई है। यूनिफार्म के लिए भी इसी तरह का दबाव बनाया जा रहा है।इन अव्यवस्थाओं के कारण गरीब परिवार पिस रहे हैं, गरीब और मध्यम श्रेणी के परिवार स्कूल की फीस, किताबों पर आने वाले खर्च के कारण आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार अंजान बने बैठे हैं। शहर अध्यक्ष इरफान कुरैशी ने कहा कि स्कूल एनसीईआरटी के कोर्स छात्रों को नहीं लेने दे रहे, बल्कि निजी पाठ्यक्रम लेने का दबाव बना रहे हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी ने कहा कि एनसीईआरटी की किताबों का कोर्स काफी सस्ता है, यदि प्रशासन इस पर गौर करे तो अभिभावकों को राहत मिल सकती है। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में सौंपकर स्कूलों की मनमर्जी को रोकने और फीस निर्धारण करने की मांग की है। राहत नहीं मिलने पर सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, सैयद अयाजुद्दीन, पूर्व शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, जलज तेवतिया, मानवी सिंह, तारेश्वर त्यागी, राजकुमार जौहरी, खुर्शीद, डॉ.कौशर इकबाल, डॉ.अफजाल, सीमा शर्मा, मनीष त्यागी, रघुवीर सिंह एडवोकेट, मोहम्मद खालिद खान, जितेंद्र सिंह, अरुण वर्मा, नरेश भाटी, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, रवींद्र गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed