फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   congress leaders give tehrir

Hapur News: भाजपा प्रवक्ता की धमकी से कांग्रेसियों में आक्रोश

Sun, 05 Oct 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sun, 05 Oct 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
congress leaders give tehrir
हापुड़। टीवी पर डीबेट के दौरान भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को गोली मारने के धमकी देने से कांग्रेसियों में आक्रोश है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नगर कोतवाली पहुंचकर नारेबाजी की और भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव के खिलाफ तहरीर दी। सात दिन के अंदर पिंटू महादेव की गिरफ्तारी न होने पर धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन


कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने तहरीर में बताया कि पिंटू महादेव ने एक टीवी चैनल पर लाइव डिबेट के दौरान लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सीने में गोली मारने की धमकी दी थी। जिला कांग्रेस कमेटी बयान की घोर निंदा करते हुए पिंटू महादेव की तत्काल गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग करती है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जननायक हैं और यह धमकी भाजपाइयों की नफरत को दर्शाती है। पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद अयाजुद्दीन ने तत्काल गिरफ्तारी और संवैधानिक शक्तियों से कड़ी कार्रवाई की मांग की, ताकि भविष्य में किसी को राहुल गांधी जैसी लोकप्रिय नेता को धमकी देने की हिम्मत न हो। कांग्रेसियों ने पुलिस को सात दिन के अंदर गिरफ्तार करने का
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्टीमेटम दिया। इसके बाद आंदोलन की चेतावनी दी है।

इस मौके पर जिला प्रवक्ता शहजादा चौधरी, पिलखुवा नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, आईसी शर्मा, सुबोध शास्त्री, कुंवर मजहर खान, जिला महासचिव इकबाल प्रधान, निखिल वत्स, जितेंद्र सिंह, सुधीर शर्मा, डॉ. महबूब, जितेंद्र नागर, नौशाद चौधरी, पवन कुमार, प्रेम कुमार, कुसुमलता, गौरव गर्ग, विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, अंकुर अग्रवाल, अनुज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed