{"_id":"67c7358e8d6a81476b04aca6","slug":"composite-school-hapur-news-c-135-1-hpr1002-121091-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: कंपोजिट स्कूलों के छात्रों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: कंपोजिट स्कूलों के छात्रों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा
Tue, 04 Mar 2025 10:47 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 04 Mar 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित कंपोजिट स्कूल आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे। इन स्कूलों का उच्चीकरण होगा, जिसके लिए शासन से बजट भी मिलेगा। इसके बाद कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा मिल सकेगी।
बेसिक शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा के तहत ऑपरेशन विद्यालय कायाकल्प फेज 2.0 चल रहा है। इसके प्रथम चरण में कंपोजिट विद्यालयों को चयनित किया जा रहा है। जिसे मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा।
इसके तहत विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण सामग्री के माध्यम से शिक्षित किया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से शीघ्र विद्यालय के उच्चीकरण का कार्य प्रारंभ करने के लिए निर्देश जारी किया गया है। इसके लिए विभाग की ओर से कार्यदायी संस्था के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड को नामित किया गया है।
विज्ञापन
इससे कक्षा एक से आठ तक के छात्रों को पढ़ाई में सहूलियत होगी। मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय में पांच कक्षों का निर्माण किया जाएगा। लाइब्रेरी कक्ष में बैठकर पढ़ने की सुविधा होगी, कंप्यूटर लैब, गणित व विज्ञान की प्रयोगशाला, स्मार्ट क्लास होगी, जिसमें डिजिटल स्मार्ट बोर्ड साथ ही ऑडियो व वीडियो माध्यम से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। वहीं विद्यालय में मिड-डे-मील शेड, किचन, किचन गार्डन, भंडार गृह, खेल मैदान सहित अन्य सुविधाएं भी होंगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतु तोमर ने बताया कि विद्यालयों के उच्चीकरण से छात्रों को काफी लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को आधुनिक व्यवस्था के साथ पढ़ाई करने की सुविधा मिल सकेगी।