फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   committeee will inspection

Hapur News: छह सदस्यीय कमेटी करेगी जांच, हाईकोर्ट के तीन जज होंगे शामिल

Sat, 09 Sep 2023 10:39 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 09 Sep 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
committeee will inspection
हापुड़। प्रयागराज हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रीतिंकर दिवाकर ने बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ की अर्जी पर सुनवाई करते हुए हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले में महत्वपूर्ण आदेश दिया है। इस पूरे मामले की जांच के लिए एक और छह सदस्यीय कमेटी गठित की गई है, जिसमें हाईकोर्ट के तीन न्यायाधीश को शामिल किया गया है। इसके अलावा इस कमेटी में एक महाअधिवक्ता, बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को भी शामिल किया गया है। समिति 15 सितंबर को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन


हापुड़ बार एसोसिएशन के सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश प्रितिंकर दिवाकर के समक्ष उठाया था। मामले की आवश्यक सुनवाई करते हुए महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि हापुड़ में हुई लाठीचार्ज की जांच छह सदस्यीय कमेटी करेगी। हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता इस कमेटी के अध्यक्ष होंगे। जबकि उनके साथ न्यायमूर्ति राजन रॉय और न्यायमूर्ति फैज आलम खान को शामिल किया गया है। अधिवक्ताओं की मांग को देखते हुए बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शिवकुमार गौड़, हाईकोर्ट के महाधिवक्ता और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को इस कमेटी में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा पूर्व में गठित की गई एसआईटी को भी समय से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ अधिवक्ताओं द्वारा पुलिसकर्मियों के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे की समीक्षा करने के लिए कहा गया है। एसआईटी अपनी जांच रिपोर्ट के साथ अधिवक्ताओं द्वारा दर्ज मुकदमे में पुलिस द्वारा अभी तक की गई कार्रवाई की भी रिपोर्ट देगी। हापुड़ के अधिवक्ताओं ने इस आदेश का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed