फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   cold store rate increase

Hapur News: शीतगृह एसोसिएशन ने 15 रुपये बढ़ाया आलू भंडारण शुल्क

Thu, 13 Feb 2025 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 13 Feb 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
cold store rate increase
हापुड़। शीतगृह एसोसिएशन ने आलू भंडारण शुल्क 15 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है। शुगर फ्री आलू 300 रुपये और नॉन शुगर फ्री का भंडारण शुल्क 280 रुपये क्विंटल घोषित किया है। हालांकि उद्यान विभाग ने इस संबंध में पत्र मिलने से इन्कार किया है।
विज्ञापन

जिले में आलू की इस वर्ष बड़े पैमाने पर खेती की गई है। आलू की खोदाई भी शुरू हो गई है। ऐसे में शीतगृहों को भंडारण के लिए तैयार भी कर दिया गया है। हापुड़ शीतगृह एसोसिएशन ने बैठक कर इस सत्र के लिए आलू का भंडारण शुल्क 15 रुपये तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल भी एसोसिएशन ने भंडारण शुल्क बढ़ाया था। लेकिन प्रशासन की इस पर मुहर नहीं लग सकी थी। तीन साल में शीतगृहों के खर्च बढ़ने का हवाला देकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भंडारण शुल्क में इजाफा किया है। बता दें कि लखनऊ एसोसिएशन ने भी आलू भंडारण शुल्क बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बढ़े भंडारण शुल्क को अभी प्रशासन की अनुमति का इंतजार है। क्योंकि पिछले सालों की तरह शुल्क को लेकर बैठक होनी शेष है। जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही किसान संगठन और शीतगृह एसोसिएशन के पदाधिकारियों के तर्क सुने जाएंगे।

हालांकि उद्यान विभाग ने फिलहाल एसोसिएशन की ओर से इस संबंध में पत्र नहीं मिलने का दावा किया है। साथ ही इसी महीने के अंत में बैठक भी कराने की बात कही है। जिसमें भंडारण शुल्क को लेकर अंतिम निर्णय होगा।



जिले में शीतगृहों और आलू की स्थिति-

शीतगृहों की संख्या------------18

स्टोरेज क्षमता------------1.80 लाख मीट्रिक टन

संभावित औसत उत्पादन-----1.90 लाख मीट्रिक टन



पिछले सत्र में आलू भंडारण का शुल्क

आलू भंडारण शुल्क प्रस्तावित बढ़ोतरी
सामान्य आलू 265 रुपये 280 रुपये

शुगर फ्री 285 रुपये 300 रुपये

(नोट : शुल्क रुपये प्रति क्विंटल में है।)



बाजार में 600 रुपये कट्टा मिल रहा आलू

आलू की खोदाई शुरू हो गई है। चिप्सोना आलू का कट्टा 600 रुपये तक बिक्री किया जा रहा है। जबकि हाईब्रिड आलू के दाम 400 रुपये प्रति कट्टा चल रहे हैं। आलू का रकबा अधिक है, इस बार उत्पादन भी बढ़ने के आसार हैं।



गोभी और गाजर के दाम गिरे

जिले में गोभी उत्पादक किसानों को कड़ा झटका लगा है। पत्ता गोभी का 60 किलो भार का बैग महज 100 रुपये तक बिक रहा है। गाजर के दाम भी गिर गए हैं, प्रति बैग 150 रुपये तक बिक रहा है। जबकि इन फसलों पर काफी खर्च बढ़ा है।


कोट -शीतगृह संचालन संबंधी खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, तीन साल से शुल्क नहीं बढ़ाया गया है। एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से शुगर फ्री आलू 300 रुपये और नॉन शुगर फ्री आलू का भंडारण शुल्क 280 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है।--संजय कृपाल, अध्यक्ष हापुड़ शीतगृह एसोसिएशन।


कोट -लगातार बढ़ रहे खर्च को देखते हुए भंडारण शुल्क में वृद्धि की गई है। इसमें किसानों के हित को भी ध्यान में रखा गया है। अन्य जनपदों से अभी भी हमारे यहां भंडारण शुल्क कम है। - संजीव पटवारी, कोषाध्यक्ष, हापुड़ शीतगृह एसोसिएशन।


बैठक में होगा फैसला
हापुड़ शीतगृह एसोसिएशन की ओर से अभी कोई पत्र नहीं मिला है। इसी महीने के अंत तक भंडारण शुल्क को लेकर बैठक होगी। जिसमें किसान संगठन, शीतगृह एसोसिएशन शामिल होंगे। इस बैठक में ही शुल्क को लेकर अंतिम निर्णय होगा। - डॉ.हरित, जिला उद्यान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed